तुमगांव : खेत में मेड बाँधने गए किसान की बाइक चोरी - CG Sandesh

तुमगांव : खेत में मेड बाँधने गए किसान की बाइक चोरी

तुमगांव थाना क्षेत्र से रोड़ किनारे बाइक खड़ी कर खेत में मेड बाँधने गए किसान की बाइक चोरी हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

वार्ड नं. 10 तुमगांव निवासी डुमेन्द्र कुमार निर्मलकर ने पुलिस को बताया की वह 16 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे अपने मोटर सायकल HF DELUX SELF क्रं. CG 06 GD 0189 से खेत गया था. मोटर सायकल को एनएच-53 किनारे खड़ी करके अपने खेत के मेड़ को बांधने गया था.

 कुछ देर बाद जब डुमेन्द्र खेत में काम करके वापस रोड़ किनारे आया तो देखा कि उसकी मोटर सायकल वहां पर नहीं थी. किसी ने उसकी मोटर सायकल HF DELUX SELF क्रं. CG 06 GD 0189 पुरानी इस्तेमाली कीमती लगभग 20,000 रूपये को चोरी ली. जिसे डुमेन्द्र अब तक आस पास पता करता रहा. लेकिन नहीं मिली तो 21 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें