सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी में सुलेख प्रतियोगिता... - CG Sandesh

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी में सुलेख प्रतियोगिता आयोजित

शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी में नवाचार के अंतर्गत सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जिसमें कक्षा पांचवीं एवं चौथी के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस नवाचारी गतिविधि के अंतर्गत अंग्रेजी लेखन शैली में केपिटल लेटर, स्मॉल लेटर एवं उचित स्थान में कामा, फुलस्टाप का प्रयोग बहुत ही रोचक ढंग से किया गया ,उनके इस सुलेख प्रतियोगिता को क्रमबद्ध तरीके से करने में प्रधान पाठक फुलजेन लकड़ा सर जी का विशेष योगदान रहा तथा इस नवाचारी गतिविधि को सही तरीके एवं पूर्ण रूप से करवाने में कक्षा शिक्षिका कु. सिल्विया बाघ मैडम का विशेष योगदान रहा. 

इस प्रतियोगिता को पूर्ण रूप से सफल बनाने में संकुल समन्वयक देवानंद नायक सर एवं संकुल प्रभारी अशोक साहू सर का विशेष योगदान रहा ।इस प्रतियोगिता में जितने वाले सभी बच्चे बहुत खुश हैं और ऐसी प्रतियोगिता होती रहे ऐसे विचार बच्चों ने व्यक्त किए ,प्रथम स्थान नरेंद्र दास ने प्राप्त किया. द्वितीय स्थान कुसुम बाघ ने, तृतीय स्थान कुमकुम पटेल ने, चतुर्थ स्थान मोहित पटेल ने एवं पंचम स्थान संजय पटेल ने प्राप्त किया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें