सरायपाली : अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर विधायक चातुरीनंद ... - CG Sandesh

सरायपाली : अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर विधायक चातुरीनंद हुई सम्मिलित

एम. ए. छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन द्वारा वृन्दावन हाल रायपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस में सरायपाली विधायक सम्मिलित हुई और राज्य की मातृभाषा छत्तीसगढ़ी भाषा पर कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी राज काज की भाषा है और हमे इस पर गर्व होना चाहिए । छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की संस्कार संस्कृति और भाषा से होती है । विधायक ने कहा कि एम. ए. छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण और विस्तार के लिए हमे अग्रसर होने की आवश्यकता है साथ ही उन्होंने कहा कि वे भी मातृभाषा छत्तीसगढ़ी के विकास लिए तत्पर रहेंगी । 

इस कार्यक्रम में विधायक चतुरीनंद समेत रायपुर संभाग आयुक्त डॉ. संजय अलंग जी, भाषाविद चितरंजन कर, वरिष्ठ साहित्यकार परदेशी राम वर्मा, छत्तीसगढ़िया महिला क्रांति सेना अध्यक्ष लता राठौर, प्रसिद्ध भरथरी गायिका रेखा जलक्षत्री जी शामिल रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें