महासमुंद : प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्... - CG Sandesh

महासमुंद : प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

महासमुंद : जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी महासमुंद द्वारा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत विभिन्न कौशल प्रशिक्षण जैसे असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, मोबाईल फोन हार्डवेयर रिपेयर टेक्निशियन, ड्रायविंग असिस्टेंट, डोमेस्टिक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं सिविंग मशीन ऑपरेटर कोर्स हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है।

सहायक परियोजना अधिकारी जिला परियोजना लाईवलीहुड ने बताया कि इच्छुक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार/स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि कोर्स हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं/8वीं/10वीं/12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इच्छुक हितग्राही आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मोबाईल नंबर, 1 पासपोर्ट साइज फोटो, श्रम विभाग का मजदूर पंजीयन कार्ड यदि हो तो की छायाप्रति के साथ जिला कौशल विकास प्राधिकरण जिला पंचायत अथवा जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज बरोंडाबाजार महासमुंद में आवेदन कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें