CG Acciddent : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पत... - CG Sandesh

CG Acciddent : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पति- पत्नी की मौत, एक की हालत गंभीर

कोरबा। जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई है। वहीं एक को गंभीर घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।



जानकारी के अनुसार, कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम सगुना में एक ही परिवार के तीन लोग बाइक पर सवार होकर कटघोरा से ग्राम आछीदादर की ओर जा रहे थे। तभी सगुना के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में पति और पत्नी की मौत हो गई। जबकि एक को गंभीर चोट आई है। मामले में कटघोरा पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें