खल्लारी : स्कूल से सामानों की चोरी, केस दर्ज - CG Sandesh

खल्लारी : स्कूल से सामानों की चोरी, केस दर्ज

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम सोरमसिंघी के स्कूल से चोरी की खबर सामने आई है. प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार दीवान ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 4 सितम्बर को प्रात: 9:40 बजे संतोष विद्यालय पहुंचे तो छात्रों ने उन्हें बताया कि स्कूल में चोरी हो गया है. विद्यालय का मुख्य गेट (चैनल गेट) का ताला टुटा हुआ लटका पाया गया. अंदर प्राचार्य कक्ष में जाने पर दरवाजा खुला पाया गया जिसमें ताला नहीं था. 

प्राचार्य कक्षा को देखने पर 1 गोदरेज लॉकर टुटा एवं खुला तथा अन्य तीन गोदरेज (आलमारी) भी खुला पाया गया. 01 गोदरेज जिसमें 02 लैपटॉप रखा गया था चोरी होना पाया गया. 01 गोदरेज से खेलकुद के समान बैट चोरी होना पाया गया. साथ ही ऑफिस में रखे प्राचार्य कुर्सी रिवाल्विंग चेयर एवं इलेक्ट्रानिक चुल्हा चोरी होना पाया गया. चोरी हुए सामानों की कीमत 35700 रुपये बताई जा रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें