सरायपाली : कमांडर जीप और कार की भिडंत, कई घायल - CG Sandesh

सरायपाली : कमांडर जीप और कार की भिडंत, कई घायल

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बालसी स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में जीप सवार कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम मोहतरा (सरसींवा) निवासी कमांडर जीप चालक रविलाल साहू ने पुलिस को बताया की वह ड्रायवरी एवं मजदूरी करता है. 17 फरवरी को शाम करीब 5 बजे ढलाई करके सेमलिया से सरसींवा अपने कमांडर जीप क्र. OR15D 6192 में जा रहा था. 

तभी बालसी पेट्रोल पंप के पास सरसींवा तरफ से आ रही टाटा टिगोर कार क्र. CG06 Q 6948 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया, जिससे कमांडर जीप में बैठे झुमुक साहू, जगत यादव, भानू, लखेश्वर साहू एवं एक महिला को चोट लगी है. हादसे में बाद घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें