सरायपाली : गाली गलौज करने से मना करने पर महिला के साथ मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : गाली गलौज करने से मना करने पर महिला के साथ मारपीट

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम मेढापाली में गाली गलौज करने से मना करने पर महिला के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम मेढापाली निवासी रूपा पटेल ने पुलिस को बताया की 14 फरवरी को उनके गांव का धनुर्जय पटेल नशे की हालत में आया और खुंटा गाडने के नाम से आवेश में आकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा था. तब रूपा और उसकी सास धनमोती पटेल ने धनुर्जय पटेल को गाली गलौज करने को मना किया, तो धनुर्जय पटेल आया और रूपा को धक्का दे दिया, जिससे उसके कलाई में चोट आई है. 

घटना को रूपा के सास धनमोती पटेल देखी व छुड़ाई है. उसी समय रूपा के पति घर पहुंचे तो धनुर्जय पटेल उसे देखकर वहां से भाग गया. मामले की शिकायत के बाद धनुर्जय पटेल के विरूद्ध 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें