फर्जी तांत्रिक ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं से किया दुष्कर... - CG Sandesh

फर्जी तांत्रिक ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं से किया दुष्कर्म

रतलाम / मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आलोट में कथित त्रांतिक द्वारा एक महिला, उसकी बेटी व रिश्ते की बहन के साथ दुष्कर्म करने के मामला सामने आया है। वह उनके घर गढ़ा धन निकालने का लालच देकर रह रहा था। आसपास के लोगों और अन्य रिश्तदारों को शंका होने पर उन्होंने जब जानकारी निकाली तो मामला उजागर हुआ। इसके बाद रविवार को स्थानीय लोगों ने कथित तांत्रिक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। तांत्रिक की उम्र 40 से 45 वर्ष बताई जाती है।



जानकारी अनुसार, कथित तांत्रिक बलवीर पुत्र महावीर बैरागी निवासी बेगू जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) सात दिन पहले किसी काम से आलोट आया था। आलोट रेलवे स्टेशन पर पीड़ित परिवार के एक सदस्य के मित्र से तांत्रिक की पहचान हुई थी। तांत्रिक ने उसे गढ़ा धन निकालने का कहा था। इसके बाद पीड़ित परिवार से तांत्रिक ने उनके घर गढ़ा धन निकालने का लालच देकर उन्हें अपने झांसा में फंसाया और उनके घर जाकर रहने लगा। पीड़ितों के अनुसार तांत्रिक ने उन्हें गले में बांधने के लिए कथित ताबिज दिए थे। इसके बाद महिला के पति व पुत्र पर दबाव बनाकर मेहंदीपुर मंदिर दर्शन करने भेज दिया। तांत्रिक ने उनसे कहा था कि घर पर महिलाएं ही रहेगी, तभी वहां तांत्रिक क्रिया कर पाएंगे। पति व पुत्र बाहर चले गए। उधर, आरोपित तांत्रिक बलवीर सिंह ने महिला को पानी में मिलाकर कुछ पिला दिया। अचेत होने पर उसने महिला से दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि इसी प्रकार उसने उनकी बेटी और रिश्ते की बहन के साथ भी दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वह चाकू-छूरी लेकर धमकाता भी रहता था।

जब महिला का पति वापस लौटा तो उसने पूरी घटना अपने पति को बताई, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उक्त तांत्रिक बलबीर को अभिरक्षा में ले लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें