महासमुंद : ट्रेक्टर चालक की लापरवाही ने ली युवक की जान
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरौद में ट्रेक्टर चालक की लापरवाही से पहिए में दबकर एक युवक की जान चली गई. पुलिस मर्ग जांच में जुटी हुई थी.
मर्ग जांच में पाया गया कि 31 जनवरी को नदी खार ग्राम चिंगरौद में ट्रेक्टर क्रमांक CG06 GT 1594 के सामने चक्का का बेयरिंग खराब होने से अजय साहनी के द्वारा उसे चेंज किया रहा था. जिसे याद राम यादव पिता पवन यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बम्हनी सामने में बैठकर देख रहा था.
ट्रेक्टर के चालक मनीष यादव के द्वारा अचानक सेल्फ मारने से ट्रेक्टर स्टार्ट होकर सामने की ओर बढा, जिससे याद राम यादव पहिए में दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक मनीष यादव के खिलाफ भादवि की धारा 304 (A) के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें