कमलनाथ बीजेपी में होंगे शामिल ! छिंदवाड़ा दौरा रद्द होने के ... - CG Sandesh

कमलनाथ बीजेपी में होंगे शामिल ! छिंदवाड़ा दौरा रद्द होने के बाद अटकलें तेज

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मीडिया में ये अटकलें लगाई जा रही है। कमलनाथ की ओर से इस पर अभी बयान नहीं आया है। खबरों के मुताबिक, कमलनाथ ने पांच दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे को चौथे दिन ही निरस्त कर दिया। वे दिल्ली रवाना होने वाले हैं।


कमलनाथ के दिल्ली दौरे को लेकर कांग्रेस में हलचल मच गई है। पूर्व सीएम ने शुक्रवार देर रात समर्थकों के साथ बैठक की है। इससे उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। पूर्व सीएम के इस फैसले से कांग्रेस लोकसभा चुनाव में नुकसान हो सकता है।

वहीं बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया एक्स पर कमलनाथ और नकुल नाथ की फोटो शेयर की है। इसमें जय श्री राम लिखा है। यानी कि उन्होंने कमलनाथ के भाजपा प्रवेश का संकेत दिया है।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें