महासमुंद : बैल पर टंगिया से हमला, कोटवार ने दर्ज करायी शिकाय... - CG Sandesh

महासमुंद : बैल पर टंगिया से हमला, कोटवार ने दर्ज करायी शिकायत

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी में बैल पर टंगिया से हमला करने के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.

ग्राम बिरकोनी के कोटवार गोकुल सोनवानी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की वह कृषि कार्य के लिए 03 नग बैला रखा है. 16 फरवरी को सुबह करीब 8 बजे वह अपने बैलों को चरने के लिये छोडा था. उसके बाद वह अपने घर के लिये सब्जी लेने बिरकोनी बाजार चले गया.

गोकुल सोनवानी बिरकोनी बाजार में था करीब 5 बजे उनके गांव के भारत ने गोकुल सोनवानी को फोन कर बताया कि गोकुल सोनवानी का एक बैल बिजे बारले के घर के पास बैठा था. करीब 4 बजे गांव का चोवा राम माण्डले अपने हाथ में टंगिया लेकर आया और बैल को तीन जगह टंगिया से मारा है. जिससे बैल घायल हो गया है, चलने फिरने मे असमर्थ है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी चोवा राम माण्डले के खिलाफ भादवि की धारा 429 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें