महासमुंद : मनोरमा इण्डस्ट्रिज के कार्यालय में डिप्टी मैनेजर ... - CG Sandesh

महासमुंद : मनोरमा इण्डस्ट्रिज के कार्यालय में डिप्टी मैनेजर सेफ्टी और सिनियर मैनेजर के साथ मारपीट

महासमुंद थाना क्षेत्र के बिरकोनी स्थित मनोरमा इण्डस्ट्रिज लिमि. कं., कार्यालय में कंपनी के बाउंसर ने डिप्टी मैनेजर सेफ्टी और सिनियर मैनेजर के साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

मनोरमा इंण्ड्रस्ट्रिज लिमिटेड बिरकोनी के डिप्टी मैनेजर सेफ्टी जितेन्द्र मेहेर ने पुलिस को बताया की 15 फरवरी को दोपहर करीब 03:30 बजे वह अपने कार्यालय में काम कर रहा था. उसी समय जितेन्द्र ने देखा की मनोरमा कंपनी के बाउंसर सबियो सोलोमन और मोरध्वज जलक्षत्रि कार्यालय में सेफ्टी शू पहनकर नहीं आये थे. जितेन्द्र ने उन्हें सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन क्यो नहीं कर रहे हो कहा. इसी बात पर सबियो सोलोमन और मोरध्वज जलक्षत्री जितेन्द्र को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे. 

उनको गाली देने से मना करने पर दोनों एक राय होकर हाथ मुक्का और कड़ा से जितेन्द्र के साथ मारपीट कर उनका शर्ट फाड़ दिये. सिनियर मैनेजर कमलेश कुमार के द्वारा मना करने पर सबियो सोलोमन, मोरध्वज जलक्षत्री उनके साथ भी अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का और कड़ा से मारपीट किये. मारपीट से दोनों को चोटे आयी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सबियो सोलोमन, मोरध्वज जलक्षत्री के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें