सरायपाली : सिरशोभा में बसंत पंचमी और मातृ-पितृ दिवस मनाया गय... - CG Sandesh

सरायपाली : सिरशोभा में बसंत पंचमी और मातृ-पितृ दिवस मनाया गया

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में बसंत पंचमी एवं मातृ पितृ पूजन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । सर्वप्रथम मां सरस्वती के चरणों में महाराज नकुल दास के द्वारा वैदिक मंत्रोपचार से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।माँ सरस्वती की पूजा अर्चना धार्मिक मान्यताओं के आधार पर पूरे विधि विधान से हवन पूजन कर किया गया। महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।मान्यता है कि इस तिथि को विद्या, बुद्धि, कला एवं ज्ञान की देवी सरस्वती जी का प्राकट्य दिवस है। विद्यालय में प्रवेश करने वाले पांच बच्चों का पट्टी पूजन विद्यारंभ संस्कार कराया गया। हमारे जीवन के अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर उजाले रूपी ज्ञान के प्रकाश से भर दें।

तत्पश्चात मातृ-पितृ दिवस मनाया गया।जिसमें समस्त विद्यार्थियों के माता पिता उपस्थित रहे । प्रत्येक विद्यार्थी के द्वारा माता - पिता के सम्मुख आरती थाल लेकर उनका पूजन अर्चन किया गया। इस कार्यक्रम में आये बच्‍चों के माता पिता भी अपने बच्‍चों के द्वारा पूजा करते और इतना सम्‍मान देते देखकर भा‍व विभोर हो गये और उनकी आंखों में आंसू आ गये। अपने बच्‍चों को गले लगाकर इन्‍होने भी सदा उनका मार्गदर्शन देने का आशीष दिया।

बच्‍चों के माता-पिता का कहना है कि आज जिस तरह से बच्‍चों में संस्‍कार खत्‍म होते जा रहे हैं और माता पिता के प्रति उनमें सम्‍मान का भाव कम होता जा रहा है, उसे देखकर छोटी कक्षाओं से ही उनमें इस तरह के कार्यक्रमों के द्वारा संस्‍कार का बीजारोपण करना काफी अच्‍छा प्रयास है। कहा इस अवसर पर प्रधान पाठक दुर्वादल दीप, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरस्वती चौहान,शाला प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य,माताएं एवं बच्चे उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें