महासमुंद : ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसोण्डा के इंडियन कॉलेज के पास एनएच 353 रोड़ पर ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई. पुलिस मर्ग जांच में जुटी हुई थी. मर्ग जांच के दौरान गवाहों ने अपने-अपने कथन में बताया कि 13 फरवरी को किशन सोनवानी अपने प्लेटिना मोटर सायकल क्र0 CG 06 GX 6477 से काम से महासमुन्द गया था. 

घर लौटते समय करीबन 01:30 बजे बेलसोण्डा इंडियन कॉलेज के पास महासमुन्द की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक RJ 11 GB 3728 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया, जिससे किशन सोनवानी की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी ट्रक क्र. RJ 11 GB 3728 के चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 304ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें