महासमुंद : डंडे से मारपीट कर किया घायल - CG Sandesh

महासमुंद : डंडे से मारपीट कर किया घायल

महासमुंद के वार्ड नं 05 नयापारा में डंडे से मारपीट के आरोप में युवक ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

वार्ड नं 05 नयापारा महासमुन्द निवासी मोती सांवरा ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 13 फरवरी को उसका पड़ोसी युवराज जगत के साथ आपसी बात को लेकर बहस हो रहा था. उसी दौरान सन्नी नेताम आया और मोती सांवरा का कॉलर पकड़ लिया. विवाद के बाद सब अपने-अपने घर चले गये.

14 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे ठेठवार भवन वार्ड नं. 05 नयापारा महासमुन्द पेंटर दुकान के पास मोती सांवरा खड़ा था. वहीं पर मोती सांवरा को देख सन्नी नेताम आया और 13 तारीख की बात को लेकर गाली गलौज कर अपने हाथ में रखे डंडे से पीछे से मोती सांवरा के सिर में मारा, जिससे उसे चोटे आयी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सन्नी नेताम के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें