सरायपाली : चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज
सरायपाली थाने में चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है.
ग्राम खटखटी निवासी चन्द्रभूषण पटेल पिता बंशीधर पटेल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वह वर्तमान में कॉलेज की शिक्षा के लिये ग्राम कुटेला परिजन के घर पर रहता है. 13 फरवरी को सुबह कॉलेज गया था तभी उसके साथी ने उससे गाडी मांगी और कॉलेज से बाहर गया था. इसी दौरान ईदगाह मार्केट के सामने एक व्यक्ति बाईक से ठोकर मार दिया और आपस में गाडी बनाकर देने की बात से दोनों पक्ष सहमत होते हुए गाडी बनवाने रॉयल इनफिल्ड शोरूम गए.
इस बीच गाडी बनाने वाला व्यक्ति जिसका नाम चन्द्रभूषण नहीं जानता, उसने सरायपाली के मजहर खान, आशुतोष शर्मा, गोलू व अन्य 1 व्यक्ति को बुला लिया. उन लोगों से गाडी के सामान को बदलने और ठीक करने के विषय को लेकर बातचीत के दौरान विवाद हो गया. उन लोगों ने चन्द्रभूषण एवं देवराज नायक से गाली गलौच एवं जान से मारने, देख लेने की बात करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की.
परन्तु विवाद को समाप्त करते हुए गाडी बनाकर देने पर सहमति होने से अपने चन्द्रभूषण और उसके साथी घर आ गए.
पुन: रात्रि 08.00 बजे जब चन्द्रभूषण अपने साथी देवराज नायक और सुमित चौधरी के साथ सरायपाली मेडिकल स्टोर्स से दवाई लेकर साथी को हॉस्टल छोडने जा रहे थे, इसी दौरान उक्त सभी व्यक्ति पुन: आकर महलपारा शीतला मंदिर के सामने आकर मारपीट किये. आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए सरायपाली शहर पुन: न आने तथा यदि शहर आये तो मारपीट करने की धमकी दिये.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मजहर खान, आशुतोष शर्मा, गोलू एवं अन्य 1 व्यक्ति के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.