BREAKING: राज्यसभा के लिए भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, देखें सूची
नई दिल्ली। बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। जिसमें मध्यप्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को टिकट मिला है। जारी लिस्ट के अनुसार, मध्यप्रदेश प्रदेश से चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। जबकि ओडिशा से एक प्रत्याशी के नाम की घोषणा हुई है।
भाजपा ने मध्यप्रदेश के लिए डॉ. एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से फिलहाल उम्मीदवार का इंतजार है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें