अपहृत मजदूर और ठेकेदार को नक्सलियों ने किया रिहा, सकुशल लौटे घर
सुकमा। जगरगुंडा थाना क्षेत्र से अगवा किए गए 4 लोगों को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है. इनमें से एक ने अपने परिजनों को फोन पर बात कर जानकारी भी दी. उसने अपने पिता से की बात कर कहा कि मैं सुरक्षित हूं, आ रहा हूं.
बता दें कि बीते 11 जनवरी को नक्सली गांव से 4 लोगों को अगवा कर अपने साथ ले गए थे. इनमें से तीन मजदूर थे और एक ठेकेदार था. नक्सली ठेकेदार की जेसीबी भी साथ ले गए थे. जानकारी के मुताबिक ठेकेदार नल जल मिशन योजना पर काम करा रहा था. जिस गांव से चारों को अगवा किया गया है ये गांव जगरगुंडा थानाक्षेत्र के सिंगराम का है. यह इलाका घोर नक्सली प्रभावित क्षेत्र है. यह बीजापुर और सुकमा का सरहदी इलाका है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें