लोकसभा चुनाव 2024 से पहले 50 कांग्रेस नेताओं को इनकम टैक्स क... - CG Sandesh

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले 50 कांग्रेस नेताओं को इनकम टैक्स का समन

भोपाल / मध्य प्रदेश की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. लोकसभा चुनाव 2024से पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT) की ओर से कांग्रेस नेताओं को समन भेजा गया है.


सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश कांग्रेस के करीब 50 नेताओं को इनकम टैक्स का समन पहुंचा है. सभी को दिल्ली के इनकम टैक्स ऑफिस बुलाया गया है.

जानकारी के अनुसार, सभी कांग्रेस नेताओं को अलग-अलग तारीख पर दिल्ली बुलाया गया है. मंगलवार 13 फरवरी को शाम 5.00 बजे कांग्रेस नेता देवाशीष को आईटी ऑफिस में पेश होना होगा. वहीं, समन में यह साफ किया गया है कि जब तक पूछताछ चलेगी, तब तक नेता को इनकम टैक्स दफ्तर में ही रहना होगा. वहीं, बिना अधिकारी की परमिशन के बिना उन्हें दफ्तर से वापस जाने की इजाजत नहीं होगी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें