समीर वानखेड़े पर ED ने कसा शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ... - CG Sandesh

समीर वानखेड़े पर ED ने कसा शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केस दर्ज…

नई दिल्ली : कभी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की मुसीबत बढ़ाने वाले मुंबई NCB के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े अब खुद मुश्किल में फंस गए हैं।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दर्ज किया गया है। अब इस मामले में ईडी ने अब समीर वानखेड़े के खिलाफ की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा केंद्रीय एजेंसी ने एनसीबी के तीन अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए भी बुलाया है।



गौरतलब है कि जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में फंसे थे, तब समीर वानखेड़े नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई जोनल प्रमुख थे। समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी ने साल 2021 में मुंबई के तट पर एक क्रूज पर छापा मारा था और आर्यन खान को पकड़ा था। इस ड्रग केस में आर्यन खान को करीब चार सप्ताह तक जेल में रहना पड़ा था। हालांकि, अगले साल मई 2022 में पर्याप्त सबूतों के अभाव में आर्यन खान सभी आरोपों से मुक्त हो गए थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें