‘INDIA’ गठबंधन को बड़ा झटका! पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर उम... - CG Sandesh

‘INDIA’ गठबंधन को बड़ा झटका! पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी AAP, सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

पंजाब। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब की सभी लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जल्द करने का ऐलान किया है। पंजाब के अमलोह पहुंचे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने यह ऐलान किया। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी जल्द ही सभी 13 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देंगे। चंडीगढ़ में भी कर देंगे यानि 13 और 1, सभी 14 सीट जीतेंगे। मुझे कुछ लोग गालियां देते हैं, ये वो राजनेता हैं जो बेरोजगार हो गए हैं।

 


बता दें विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ को अपने ही साथियों से एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं। पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडिया का साथ छोड़ा थी, फिर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की। जिसके बाद अब पंजाब में आप ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें