अमित शाह का बड़ा ऐलान- लोकसभा चुनाव से पहले करेंगे CAA लागू - CG Sandesh

अमित शाह का बड़ा ऐलान- लोकसभा चुनाव से पहले करेंगे CAA लागू

नई दिल्ली: इस समय की बड़ी खबर के अनुसार देश के गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज यानी शनिवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दरअसल इस बाबत उन्होंने कहा है कि, लोकसभा चुनाव से पहले CAA को लागू करने की अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी।

दरअसल , उन्होंने ये दावा एक ‘निजी’ न्यूज चैनल के कार्यक्रम में किया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि CAA लागू करने की बात अमित शाह ने पहली बार कही है। उन्होंने बीते साल दिसंबर में अपने बंगाल दौरे के दौरान दावा किया था कि CAA को लागू करने से कोई नहीं रोक सकता है।

 

 

जानकारी दें कि, कुछ समय पहले गृह मंत्रालय के सूत्रों ने जानकारी दी थी कि, इस कानून के नियम-कायदों को जल्द ही लागू किया जाएगा। संभावना भी जतायी गई थी कि आगामी फरवरी में CAA के नियम लागू हो जाएंगे। इसकी पूरी तैयारी की जा रही है। वहीं इसके लिए एक पोर्टल भी तैयार कर लिया गया है।

क्या है CAA?

दरअसल CAA के तहत अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से 31 दिसंबर 2014 के पहले आने वाले छह अल्पसंख्यकों (हिंदू, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी) को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। इसके लिए इन तीन देशों से आए विस्थापितों को कोई दस्तावेज देने की भी जरूरत नहीं है।

वेब पोर्टल भी तैयार

जानकारी दें की CAA के लिए एक पोर्टल भी तैयार कर लिया गया है। इस बाबत ‘पात्र’ पड़ोसी देशों से आने वाले विस्थापितों को सिर्फ पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा और गृह मंत्रालय इसकी जांच कर नागरिकता जारी कर देगा। बता दें कि नागरिकता देने का अधिकार पूरी तरह से केंद्र सरकार के पास ही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें