महासमुन्द : शादी समारोह में शामिल होने गए व्याख्याता की मोटर... - CG Sandesh

महासमुन्द : शादी समारोह में शामिल होने गए व्याख्याता की मोटर सायकल चोरी

महासमुन्द थाना क्षेत्र के ग्राम खरोरा में संस्कृति वैवाहिक भवन के सामने शादी समारोह में शामिल होने गए व्याख्याता की मोटर सायकल चोरी हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

वार्ड नं 03 ईमलीभाठा महासमुन्द निवासी कौशल कुमार चन्द्राकर व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं. उन्होंने मोटर सायकल हिरो होण्डा क्रमांक CG06 GK 6051 वर्ष 2021 में 45 हजार रूपये में खरीदा था. 6 फरवरी को कौशल कुमार अपने परिचित के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम खरोरा अपनी मोटर सायकल से गए थे.

वे रात करीब 8:30 बजे मोटर सायकल को संस्कृति वैवाहिक भवन के सामने खड़ी कर विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये गये थे. कार्यक्रम पश्चात रात्रि करीब 09:30 बजे संस्कृति वैवाहिक भवन से बाहर निकले तब तक उनकी मोटर सायकल को कोई चोरी कर लिया था. पतासाजी के बाद भी मोटर सायकल नहीं मिली तो कौशल कुमार ने चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी.
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें