सरायपाली : एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक टास्क फोर्स का मीटिंग लिया गया.
सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ओंकारेश्वर सिंह के द्वारा ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे बीएमओ डॉक्टर एच एल जांगड़े के द्वारा बताया गया कि 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दिन 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र , विद्यालयों, कॉलेजों में कृमि नाशक दवाई अल्बेंडाजोल की गोली खिलाया जाएगा एवं छूटे हुए बच्चों को पुनः 15 फरवरी को दवाई खिलाया जाएगा बच्चों को खाना खाने के बाद ही कृमि नाशक दवाई खिलाना है और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 104 व 108 में संपर्क करना है तथा 16 फरवरी से 22 मार्च तक शिशु सरंक्षण माह के तहत गर्भवती महिला का टीकाकरण व सम्पूर्ण जांच एवम् 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को विटामिन ए का सिरप, आयरन सिरप का वितरण, बच्चों का वजन लेना , टीकाकरण से वंचित बच्चों का टीकाकरण , अति गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उसे पोषण पुनर्वास केंद्र सरायपाली में भर्ती हेतु प्रेरित किया जाना है इत्यादि सेवाएं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रदान किया जाएगा इस मीटिंग में एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह , सीईओ अमित कुमार हालदार, सीडीपीओ जी आर नारंग , बीईओ प्रकाशचंद्र मांझी बीपीएम शीतल सिंह बीईटीओ टी आर धृतलहरे इत्यादि उपस्थित रहे। एसडीएम द्वारा सभी अधिकारियों को इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में समन्वय बनाकर सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया ।