महासमुंद : जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की बैठक में मोबाईल मेडिकल यूनिट संचालन के लिए लगाया गया पेनाल्टी
महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक की अध्यक्षता में आज समय सीमा की बैठक के पश्चात महासमुंद जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत महासमुंद जिले में सेवा प्रदाता फर्म सांई राम टेक्नो मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड भोपाल द्वारा दो मोबाईल मेडिकल यूनिट का संचालन किए जाने के फलस्वरूप मार्च से अक्टूबर तक के देयक भुगतान में 10 लाख 96 हजार रुपए का पेनाल्टी शुल्क काटने का निर्णय लिया गया। साथ ही मोबाईल मेडिकल यूनिटों के लिए दवाइयां क्रय किए जाने हेतु भुगतान स्वीकृति के संबंध में निर्णय लिया गया।
बैठक में कलेक्टर प्रभात मलिक, वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत, सदस्य सचिव नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें