लकड़बग्घे ने पति पर किया हमला, पत्नी ने डंडे से वारकर ले ली ... - CG Sandesh

लकड़बग्घे ने पति पर किया हमला, पत्नी ने डंडे से वारकर ले ली जान

कोंडागांव। जिले में एक शख्स पर लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। जिसके बाद शख्स की पत्नी ने लकड़बग्घे पर डंडे से हमला कर दिया। उसने डंडे से कई बार वारकर लकड़बग्घे की जान ले ली। मामला माकड़ी ब्लॉक के इंगरा गांव का है।


जानकारी के मुताबिक, नंदू राम यादव (32 वर्ष) मक्के की बाड़ी में मंगलवार सुबह 5 बजे खेत में पानी डाल रहा था। इस दौरान वहां छिपकर बैठे लकड़बग्घे ने उस पर हमला कर दिया। नंदू की पत्नी सुगनी यादव (28 वर्ष) ने डंडा लेकर लकड़बग्घे पर वार किया और पति की जान बचा ली। इस हमले में नंदू जख्मी हो गया, उसे इलाज के लिए माकड़ी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। वहीं, लकड़बग्घे की मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग की टीम की मौजूदगी में पशु चिकित्सक डॉक्टर सुधारण मरकाम ने लकड़बग्घे का पोस्टमार्टम किया। टीम ने जंगल ले जाकर उसे दफना दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें