सरायपाली : खेत में जा घुसी बाइक, चालक की मौत
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुण्डा घण्टेश्वरी मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी. हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई. वहीं पीछे बैठे दो लोग घायल हो गए. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी.
मर्ग जांच में पाया गया कि दिलीप भोई अपने साथी प्रभात भोई और अनिल भोई के साथ मोटर सायकल क्रमांक OD17 X 8915 में सरायपाली से अपने गांव पुरैना जा रहा था. मोटर सायकल को दिलीप भोई चला रहा था. वह ग्राम अर्जुण्डा मोड घण्टेश्वरी मंदिर के पास स्वयं मोटर सायकल सहित खेत में जा घुसी, जिससे दिलीप भोई की मौत हो गई तथा पीछे बैठे उनके साथी प्रभात भोई और अनिल भोई को चोटे आई है. पुलिस ने बताया की घटना 19 जनवरी की है.
मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी दिलीप भोई के खिलाफ भादवि की धारा 279,337,304(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें