बीएसपी का हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने 5 हज... - CG Sandesh

बीएसपी का हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

भिलाई। सीबीआई ने घूस लेते एक हेल्थ इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ा है। हेल्थ इंस्पेक्टर का नाम शमशुल जमा है। पीड़ित की शिकायत के बाद सीबीआई की टीम ने एक्शन लेते हुए हेल्थ इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भिलाई स्टील प्लांट का है। जानकारी के अनुसार, बीएसपी के जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ शमशुल जमा बीएसपी टाउनशिप में मकान अलार्टमेंट के नाम पर पीड़ित से पैसों की मांग की थी।

 घूस की रकम को लेकर वह पीड़ित को बार-बार परेशान कर रहा था। जिससे तंग आकर पीड़ित ने सीबीआई में उसकी शिकायत की। जिसपर सीबीआई ने जांच की, तो मामला सही निकला। जिसके बाद सीबीआई ने हेल्थ इंस्पेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की योजना बनाई। पीड़ित ने आज हेल्थ इंस्पेक्टर के पास जाकर उसके द्वारा मांगी गई रकम दी। पीड़ित के पैसे देते ही सादे कपड़ें में तैनात सीबीआई की टीम ने आरोपी हेल्थ इंस्पेक्टर को रंगे हाथ दबोच लिया। बहरहाल सीबीआई की टीम जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर से पूछताछ कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें