सिंघोड़ा : गांजा परिवहन करते दो तस्कर गिरफ्तार
सिंघोड़ा पुलिस ने गांजा परिवहन करते दो लोगों को पकड़ा है. आरोपियों के कब्जे से 5 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है. जिसकी कीमत 2,50,000 रूपये आंकी गई है.
सिंघोड़ा पुलिस को 4 फरवरी को मुखबिर से सुचना मिला कि एक काला कलर बिना नंबर होण्डा साईन मोटर सायकल में दो लोग गांजा रखकर उडिसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे है. सुचना के बाद एनएच 53 रोड दिनेश ढाबा के सामने ग्राम गनियारीपाली के पास पुलिस ने नाकेबंदी की. कुछ समय बाद मुखबिर के बताये हुलिया का मोटर सायकल में दो व्यक्ति सवार होकर आते दिखे जिन्हे रोका गया पुछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगे दोनो के जवाब में भिन्नता पाये जाने से कडाई से पुछताछ करने पर मोटर सायकल के सीट कव्हर के नीचे गांजा रखना तथा उक्त गांजा को सोनपुर उडिसा से जबलपुर म0प्र0 ले जाना बताये.
पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र सिंह पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 31 साल, महेश सिंह पिता साहब सिंह उम्र 18 साल 01 माह निवासी ग्राम कटरा थाना पाटन जिला जबलपुर (म.प्र.) के संयुक्त कब्जे की एक काला कलर कि बिना नंबर होण्डा साईन की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान मोटर सायकल के सीट कव्हर के नीचे एक प्लास्टिक बोरी में स्टेप्लर मारकर सीट बनाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला. जिसे जप्त किया गया.
आरोपियो के संयुक्त कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी मे 05 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,50,000 रूपये, घटना मे प्रयुक्त एक बिना नंबर काला कलर होण्डा साईन मोटर सायकल जिसका इंजन नंबर JC85E-D-2410833 चेचिस नंबर ME4JC85EMND249008 कीमती 70000 रूपये, आरोपी सुरेंद्र सिंह के कब्जे से पेंट जेब से एक नग रियलमी कंपनी का स्मार्ट फोन कीमती 10000 रूपये, पहने हुए शर्ट के जेब से नगदी रकम 1000 रूपये तथा आरोपी महेश सिंह के कब्जे से पेंट जेब से एक नग ओप्पो कंपनी का स्मार्ट फोन कीमती 10000 रूपये, पहने हुए शर्ट के जेब से नगदी रकम 500 रूपये कुल जूमला कीमती 3,41,500 रूपये जप्त किया गया. आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.