तुमगांव : गाँव में हथियार लहराकर डराने वाला युवक गिरफ्तार - CG Sandesh

तुमगांव : गाँव में हथियार लहराकर डराने वाला युवक गिरफ्तार

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गढसिवनी में धारदार कत्ता को हवा में लहरा कर डराने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 फरवरी को बाजार चौक ग्राम गढसिवनी में आशीष उर्फ रिंकु ध्रुव अपने पास रखे लोहे के धारदार कत्ता को हवा में लहराते हुए गांव के लोगों एवं रास्ते में आने-जाने वालो लोगों को डराते धमकाते घुम रहा था. 

पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा. आरोपी आशीष उर्फ रिंकु ध्रुव पिता गणेश ध्रुव उम्र 21 साल निवासी गढसिवनी से एक लोहे का धारदार कत्ता जिसकी कुल लंबाई 14 इंच, मुठ की लंबाई 4.5 इंच, फल की लंबाई 9.5 इंच, कत्ते की चौडाई 3 इंच किमती करीबन 200 रूपये जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें