महासमुंद : समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न संस्थाओं के 110 ... - CG Sandesh

महासमुंद : समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न संस्थाओं के 110 व्यक्तियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया

महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में 03 फरवरी को समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न सस्थाओं के व्यक्तियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह ने बताया की शैक्षणिक भ्रमण के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बहुविकलांग विशेष विद्यालय महासमुन्द, आशियाना वृद्ध आश्रम महासमुन्द के वृद्धजन एवं आशा मनो विकास केन्द्र (घरौंदा) से दिव्यांग बालक-बालिकाए, संस्था के कर्मचारी एवं अधिकारी लगभग 110 व्यक्तियों को बस के माध्यम से शैक्षणिक भ्रमण के तहत दक्षिण कौशल सिरपुर के गंधेश्वर महादेव का दर्शन एवं लक्ष्मण मंदिर परिसर का भ्रमण कराते हुए वहां के ऐतिहासिक मंदिर के निर्माण एवं मूर्तिकला के दर्शन तथा विभिन्न मूर्तियों के बारे में गाईड भुवनेश्वर ध्रुव जी द्वारा अवगत कराया गया। 

दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, गीत एवं अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़-चढ कर भाग लिया। 

दर्शन पश्चात सभी दिव्यांगजनों एवं निराश्रित वृद्धजनो के साथ अधिकारी/कर्मचारी ने सिरपुर के विश्राम गृह में जलपान किया जलपान करते हुए कई वृद्धजनों की आंखे नम थी। पुछने पर कहां गया कि आपके द्वारा यह मान-सम्मान पाकर मन गदगद हो गया। भ्रमण से दिव्यांगजन एवं निराश्रित वृद्धजन अत्यंत प्रसन्न, रोमांचित एवं भावुक हुए एवं कलेक्टर का धन्यवाद करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजन करते रहने हेतु उप संचालक समाज कल्याण से अनुरोध किये। 

इस दौरान समाज कल्याण विभाग, आशियाना वृद्धाश्रम एवं आशा मनो विकास केन्द्र (घरौंदा) के समस्त अधिकारी/कर्मचारी का दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के प्रति सहयोग सराहनीय रहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें