यातायात पुलिस ने की 365 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई - CG Sandesh

यातायात पुलिस ने की 365 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई

दुर्ग । दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट न पहनने पर यातायात विभाग ने चालानी कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क हादसों में होने वाली मृत्यु दर को कम करने जिला दण्डाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले पर कार्यवाही करने हेतु दिये गये सख्त निर्देश के परिपालन में नेशलन हाईवे एवं सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग पर चेकिंग पाइंट बनाये गये जिसमें यातायात के अधिकारी एवं थाना के बल के द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया।



उक्त कार्यवाही में बिना हेलमेट वाहन चालन करने वाले कुल-365 वाहन चालको के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। यह कार्यवाही आगे निरंतर जारी रहेगा। कार्यवाही के साथ-साथ हेलमेट के प्रति लोगों को जागरूक करने बाफना टोल प्लाजा से ग्रीन चौक दुर्ग शहर के अंदर हेलमेट रैली का भी आयोजन किया गया। यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत पुलगांव चौक से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग के द्वारा टेक्टर रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा उक्त लगभग 50 टेक्टरो में यातायात नियम संबंधी बैनर पोस्टर लगाये जायेगें जो पुलगांव चौक से महाराजा चौक, जेल तिराहा, मालवीनगर चौक, राजेन्द्र पार्क चौक होते हुए रविशंकर स्टेडियम में समाप्त होगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें