एबी डिविलियर्स ने किया खुलासा : विराट और अनुष्का दूसरी बार ब... - CG Sandesh

एबी डिविलियर्स ने किया खुलासा : विराट और अनुष्का दूसरी बार बनने वाले है पेरेंट्स

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजने वाली है। अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली है। इस बात का खुलासा पूर्व साउथ अफ़्रीकी क्रिकेटर एबी डीविलियर्स ने किया है। डिविलियर्स ने कहा, ''मुझे बस यह देखने दीजिए कि उन्होंने क्या कहा। मैं बस आपको (फैंस को) थोड़ा सा प्यार देना चाहता हूं। तो मैंने उसे लिखा ‘कुछ समय से आपसे मिलना चाहता था।


आप कैसे हैं?'' इसके जवाब में विराट ने कहा, ''अभी मुझे अपने परिवार के साथ रहने की जरूरत है। मैं अच्छा हूं।'' आपको बता दें कि, अनुष्का शर्मा की दोबारा प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आ रही थी। इसी बीच विराट कोहली ने भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले और दूसरे मुकाबले से अपना नाम वापिस ले लिया था। जिसके बाद दावा किया जा रहा था कि,

वह इस वक्त देश से बाहर अपनी पत्नी के साथ हैं। वही अब कोहली के दोस्त एबी डिविलियर्स ने इस बात को पुख्ता कर दिया है। अक्रीकी क्रिकेटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि, ''यह विराट कोहली के लिए पारिवारिक समय है और अटकलें सही थीं। उनके घर दूसरा बच्चा आने वाला है।''



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें