रामकृष्ण मिशन संचालित नारायणपुर आश्रम में महाविद्यालय बनेगा:... - CG Sandesh

रामकृष्ण मिशन संचालित नारायणपुर आश्रम में महाविद्यालय बनेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव

नारायणपुर: जिले के कुम्हारपारा में आयोजित किसान मेला-2024 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की है। रामकृष्ण मिशन संचालित नारायणपुर आश्रम में महाविद्यालय बनेगा. विशेष पिछड़ी जनजाति, अबूझमाडिया, आदिवासी बाहुल्य नारायणपुर जिले के युवाओं को लाभ मिलेगा।

अपने सम्बोधन में सीएम साय ने कहा, मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के बाद आज प्रथम बार नारायणपुर आगमन हुआ है। यहां आप सभी ने जो आत्मीय स्वागत किया, आपका बहुत-बहुत आभार एवं अभिनंदन। छत्तीसगढ़ सरकार और रामकृष्ण मिशन के संयुक्त आयोजन में आज दूर-दराज से हमारे किसान भाई आये हैं। मैंने यहां आते हुए देखा कि हमारे किसान भाइयों ने तरह, तरह की सब्जियां, फल उगाए हैं। आज यहां के लोगों के सामाजिक विकास में रामकृष्ण मिशन की अहम भागीदारी है। आपका जिला बहुत सुंदर है। यहां बसने का मन लगता है।


पहले किसानों के पास अच्छी कृषि के लिए पैसों की दिक्कत थी, गांव के साहूकारों से किसान औने-पौने ब्याजदर पर कर्ज लेने के लिए मजबूर थे। हमारी सरकार ने किसानों की इन दिक्कतों को दूर करने के लिए कृषि लोन देने की शुरुआत की। श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की सरकार में किसानों को क्रेडिट कार्ड देने की शुरुआत हुई। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की किसान हितैषी सोच का लाभ हमारे किसानों को मिल रहा है। 15 साल हम प्रदेश में हमारी सरकार थी, हमने इस दौरान किसानों के खेतो तक पानी पहुंचाने का काम किया। आज भी हम 21 क्विंटल प्रति एकड़ में धान खरीद रहे हैं। हमने प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपए किसानों को देने का कार्य किया। छत्तीसगढ़ की जनता से मोदी की गारंटी में हुए हर वादे हम पूरा करेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें