CG- पेट्रोल पंप में बंदूक की नोक पर लूट..मोबाइल और पैसे लेकर... - CG Sandesh

CG- पेट्रोल पंप में बंदूक की नोक पर लूट..मोबाइल और पैसे लेकर हुए फरार

गरियाबंद। दो बदमाशों ने देर रात एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर लूट की है। आरोपियों ने कर्मचारी को धमकाकर 5 हजार नगदी और दो मोबाइल लूट ले गए। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की पड़ताल में जुट गई है। घटना गरियाबंद के कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पेट्रोल पंप का है।


जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र, रायपुर रोड ग्राम मजरकट्टा में जयलक्ष्मी पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप में ग्राम बहराबुडा निवासी भावेश ध्रुव काम करता है। शुक्रवार की रात भावेश और अमन पंप के ऑफिस में सो रहे थे। इस दौरान रात डेढ़ बजे दो नकाबपोश दो युवक ऑफिस आये। दोनों ने ऑफिस का गेट को खटखटाया और पेट्रोल डलाने की बात की। भावेश ने जैसे ही ऑफिस का दरवाजा खोला तो एक आरोपी अपने पास रखी पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगा। काउंटर की चाबी छीन ली। फिर काउंटर में रखा 5 से 10 हजार रुपए लेकर भाग गए। बदमाश पंप में सोये हुए एक बस चालक और स्टाफ का मोबाइल भी छीन लिये। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। लूट की घटना के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने इसकी शिकायत अपने मालिक से की। आज सुबह कोतवाली पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें