सांकरा : 10वीं के छात्र का अपहरण, पिता ने दर्ज करायी शिकायत - CG Sandesh

सांकरा : 10वीं के छात्र का अपहरण, पिता ने दर्ज करायी शिकायत

सांकरा थाना क्षेत्र के एक गाँव से 10वीं के छात्र के अपहरण का मामला सामने आया है. छात्र के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 20 दिसम्बर को रात्रि करीब 9-10 बजे घर में सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे. उनका लड़का अपने कमरे में सोया हुआ था. जब सुबह उठकर देखे तो उनका लड़का अपने कमरे में नहीं था.

परिजनों ने सोचा की उनका लड़का अपने जान पहचन में गया होगा. कुछ देर बाद पता नहीं चला. तब उसके मोबाईल पर कॉल किये लेकिन उसका मोबाईल बंद आया. उससे किसी प्रकार से सम्पर्क नहीं हुआ. आस पड़ोस एवं जान पहचान में पता तलास करने पर भी कहीं पता नहीं चला. उनका लड़का कक्षा 10 वीं पढ रहा है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें