फांसी पर लटकी मिली मां और दो बच्चों की लाश, मचा हड़कंप - CG Sandesh

फांसी पर लटकी मिली मां और दो बच्चों की लाश, मचा हड़कंप

बालोद। जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में एक घर में 3 लोगों की फांसी पर लटकी लाश मिली है। भाई-बहन एक ही फंदे पर लटके मिले और उनकी मां अलग फंदे पर लटकी मिली है। महिला का पति जब घर लौटा तब उसे मामले की जानकारी हुई। पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के कोचेरा गांव का है।

जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम हेमलता साहू उम्र 28 वर्ष है। उसके 2 बच्चों की उम्र 2 वर्ष और 4 वर्ष बताया जा रहा है। घटना घटित हुई तो महिला का पति तुमेश्वर साहू गुरुर काम करने गया हुआ था। करीब तीन बजे वह खाना खाने अपने घर आया, तब दरवाजा बंद था, जिसके बाद वह दीवार कूदकर घर के अंदर घुसा। जहां पत्नी और बच्चों की फंदे पर लटकती लाश मिली।


ग्रामीणों ने गुरुर पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें