महासमुंद : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हेतु व्यायाम शिक्षकों क... - CG Sandesh

महासमुंद : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हेतु व्यायाम शिक्षकों को दी गई जानकारी

महासमुंद लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए जिले के व्यायाम शिक्षकों को स्वीप संबंधी जानकारी से अवगत कराया गया। नए मतदाताओं को बनावटी मतदान केंद्र बनाकर अवलोकन कराया गया। जिससे उनके अंदर वोटिंग से संबंधित भ्रांतियां दूर हो सके तथा वीवीपेट की जानकारी दी गई।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द ने कहा कि अपने वोट की ताकत को पहचाने और निष्पक्ष निर्भिक होकर मतदान करें, यह संदेश हमें जन-जन तक पहुंचना है। युवा खिलाड़ियों एवं छात्र-छात्राओं, मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए हम सत्संग कल्पित हो। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी रेखराज शर्मा, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, शेषनारायण साहू सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें