प्रॉपर्टी डीलर से रिश्वत लेते हेड कॉन्स्टेबल को लोकायुक्त ने... - CG Sandesh

प्रॉपर्टी डीलर से रिश्वत लेते हेड कॉन्स्टेबल को लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, एसपी ने किया निलंबित

मध्यप्रदेश। प्रॉपर्टी डीलर को डरा धमका कर 40 हजार रुपए रिश्वत लेने वाले हेड कॉन्सटेबल को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एसपी ने हेड कॉन्सटेबल को निलंबित कर दिया है।

गुरुवार रात जिस हेड कॉन्स्टेबल को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है, वह प्रॉपर्टी डीलर को 20 दिन से धमका रहा था। कभी घर जाकर, तो कभी फोन पर उनसे एक लाख रुपए की डिमांड करता। कहता था कि अगर रुपए नहीं दिए, तो 420 में केस बनाकर अंदर कर देगा।

 


बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर संदीप यादव के खिलाफ शराब कारोबारी राजेंद्र जायसवाल ने गोरा थाने में शिकायत की थी। इसी शिकायत को रफा-दफा करने के बदले गोरा थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल उर्मिलेश ओझा रुपए की डिमांड कर रहा था। बाद में रिश्वत की रकम 50 हजार, फिर 40 हजार रुपए तय हुई।

जिसके बाद संदीप यादव ने इसकी शिकायत लोकायुक्त विभाग से कर दी। गुरुवार रात 7.30 बजे गोरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक उर्मिलेश (रेड जैकेट में) को लोकायुक्त ने घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। साथी हेड कॉन्स्टेबल राजेश गौतम थाने से भाग गया। शुक्रवार को हेड कॉन्स्टेबल उर्मिलेश को जबलपुर एसपी ने निलंबित कर दिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें