राम के नाम पर लूट :  दरभंगा से अयोध्या जाने के लिए वसूला जा... - CG Sandesh

राम के नाम पर लूट : दरभंगा से अयोध्या जाने के लिए वसूला जा रहा है 11000 रुपया..विमान कंपनी की मनमानी

PATNAदरभंगा से अयोध्या का विमान किराया 11 हजार : दरभंगा से अयोध्या के लिए गुरुवार से हवाई सेवा की शुरुआत हो गयी। हालांकि, फिलहाल 78 सीटर इस विमान का परिचालन सप्ताह में केवल चार दिन होगा। इसके लिए मंगलवार, गुरुवार, शनिवार व रविवार का दिन निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त तीन दिन यात्रियों को अधिक भुगतान करना होगा। फिलहाल निर्धारित तिथि का किराया 2699 रुपए रखा गया है। एक फरवरी को भी यात्री इसी राशि का भुगतान कर अयोध्या गए।

दरभंगा से अयोध्या के लिए गुरुवार से हवाई सेवा की शुरुआत हो गयी। हालांकि फिलहाल 78 सीटर इस विमान का परिचालन सप्ताह में केवल चार दिन होगा। इसके लिए मंगलवार, गुरुवार, शनिवार व रविवार का दिन निर्धारित किया गया है। दरभंगा से अयोध्या के लिए हवाई सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी देखी गई।




दरभंगा-अयोध्या विमान सेवा शुरू करने वाली कंपनी स्पाइसजेट के प्रवक्ता आनंद देवड़ा ने कहा कि निर्धारित तिथि के अलावा अन्य दिनों में यात्रियों को दरभंगा से नयी दिल्ली अथवा बेंगलुरु होते हुए अयोध्या ले जाया जाएगा। इसमें यात्रियों को समय भी अधिक लगेगा और अधिक किराया भी देना होगा। फिलहाल निर्धारित तिथि का किराया 2699 रुपए ही रखा गया है। एक फरवरी को भी यात्री इसी राशि का भुगतान कर अयोध्या गए।

स्पाइसजेट की वेबसाइट के अनुसार दो फरवरी को दरभंगा से अयोध्या जाने के लिए यात्रियों को 11335 रुपये किराया चुकाना होगा। वहीं, पांच फरवरी को टिकट की कीमत 9235 रुपए रखी गयी है। हालांकि वेबसाइट पर निर्धारित दिनों का किराया 2699 रुपए ही दिखाया जा रहा है। इधर, दरभंगा से अयोध्या के लिए हवाई सेवा शुरू किये जाने से जिले के लोगों में खुशी देखी जा रही है। गुरुवार को पहले दिन दरभंगा एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट से अयोध्या जाने वाले यात्रियों में खासा उत्साह देखा गया। पहले दिन इस फ्लाइट से दरभंगा से अयोध्या जा रहे सभी यात्रियों को एयरपोर्ट डायरेक्टर पार्था साहा ने सुंदरकांड भेंट किया। इस फ्लाइट से पहले दिन अयोध्या जाने वाले देवेंद्र झा ने कहा कि आज मां जानकी की धरती दरभंगा से प्रभु श्रीराम के धाम अयोध्या के लिए पहला जहाज प्रस्थान कर रहा है। हम लोगों का सौभाग्य है कि अपने माता-पिता के साथ पूरा परिवार इस पहली फ्लाइट से प्रभु श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्होंने फोन पर कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे पूरे फ्लाइट में एक-एक व्यक्ति राममय हो गया हो।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें