5 दरिंदों ने दसवीं की छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म - CG Sandesh

5 दरिंदों ने दसवीं की छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 5 दरिंदों ने किशोरी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



मिली जानकारी के मुताबिक, किशोरी अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने लालमाटी गई हुई थी। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर किशोरी को आरोपियों ने घर छोड़ने के बहाने जंगल की तरफ ले गए, जहां किशोरी के साथ 5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

इस घटना की पूरी कहानी पीड़िता ने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन के साथ किशोरी शिकायत करने कोतवाली थाना पहुंची। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 लोगों को किया गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें