फिर से होगी रामानंद सागर की Ramayana टेलीकास्ट...जानें कब और... - CG Sandesh

फिर से होगी रामानंद सागर की Ramayana टेलीकास्ट...जानें कब और कहां देख पाएंगे

नई दिल्ली। देश का सबसे लोकप्रिय टीवी सीरियल रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की 'रामायण' दोबारा शुरू होने जा रही है।1987 में आए इस शो को एक बार फिर टेलीकास्ट करने का ऐलान किया गया है। दूरदर्शन के ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। दूरदर्शन ने एक एक्स अकाउंट से एक वीडियो क्लिप शेयर कर इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा गया है- धर्म, प्रेम और दान की फिर से अलौकिक पौराणिक कथा...एक बार फिर से आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण', जल्द ही डीडी नेशनल पर देखें 'रामायण'।

इसके साथ उन्होंने अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी को टैग भी किया है। कोरोना में हुआ था पुनः प्रसारण देश में कोरोना महामारी के दौरान रामायण (Ramayan) का पुनः प्रसारण किया गया था। उस समय लोगों का भरपूर प्यार इस सीरियल को मिला था। रामायण सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना था। एक बार फिर से इसको छोटे पर्दे पर वापस लाया जा रहा है। दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर घोषणा की है कि रामानंद सागर की 'रामायण' फिर से टेलीविजन स्क्रीन पर वापसी कर रही है। 1987 में हुई थी शुरुआत बात करें रामायण सीरियल की तो इसकी शुरुआत साल 1987 में हुई थी। इसे रामानंद सागर के बैनर टेल बनाया गया था।


दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इस शो की दीवानगी आज भी उसी तरह है जैसे उस जमाने में हुआ करती थी। इसके हर एक पात्र दर्शकों के मन में उतर गए है। इतना ही नहीं अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया यानी राम-सीता मे नजर आए इन स्टार्स को आज भी लोग भगवान के रूप में ही देखते हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें