छत्तीसगढ़ में पुलिस ने पकड़ा 3 करोड़ 80 लाख का नकली नोट...साड़... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में पुलिस ने पकड़ा 3 करोड़ 80 लाख का नकली नोट...साड़ियों के बीच छिपाकर ले जा रहा था आरोपी

महासमुंद। पुलिस ने एक पिकअप में साड़ियों के अंदर छिपाकर रखे 3.80 करोड़ रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस इसे इंटरनेशनल नेटवर्क से जोड़कर देख रही है। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है।


पुलिस को बुधवार को सूचना नकली नोटों को ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद नाकाबंदी की गई। सरायपाली के अग्रसेन चौक के पास गुरुवार सुबह एक पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली तो अंदर साड़ियों के बीच छिपाए गए नकली नोट बरामद हुए। पुलिस को 760 पैकेट से 76 हजार 500-500 के नकली नोट मिले हैं। इन्हें 4 बोरियों में भरकर सारंगढ़ से रायपुर ले जाया जा रहा था। पिकअप चालक सरायपाली निवासी अरुण सिदार (18) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी अरुण सिदार ने बताया कि, वह साड़ियों की डिलीवरी देने रायपुर जा रहा था। रास्ते में अमेठी गांव के पास एक व्यक्ति ने उसे रोका और 4 बोरियां रायपुर छोड़ने की बात कही। इसके बाद उसने बोरियों को लोड पिकअप में लोड कर लिया। पुलिस ने नकली नोट, पिकअप और आरोपी के मोबाइल को जब्त किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें