तुमगांव : एनएच-53 रोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुहरी तथा छछान पहाड़ के बीच एनएच-53 रोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस ने मर्ग जांच में पाया की पटेवा निवासी सुखदेव शोरी पिता लक्ष्मण शोरी उम्र 35 साल 01 जनवरी को कार क्रं. CG06 GM 9112 में बैठकर ईश्वर दयाल के पुत्र को छोड़ने महासमुंद गया था. पटेवा लौटते समय ग्राम कुहरी पड़ाव के आगे ड्रायवर घनश्याम ने कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पलटा दिया, जिससे कार में बैठे सुखदेव शोरी को गंभीर चोंट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कार चालक घनश्याम साहू पिता सुखीराम साहू उम्र 35 साल के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337, 304-A के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें