सुधा का दूध हुआ महंगा - CG Sandesh

सुधा का दूध हुआ महंगा

सुधा शक्ति दूध आज से प्रति लीटर एक रुपये महंगा : आज से फरवरी महीना शुरू हो चुका है और बिहार के लोगों को एक जबरदस्त झटका लगा है. लोकसभा में बजट पेश होने से पहले ही बिहार में सुधा कंपनी ने दूध की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है…सुधा शक्ति दूध की कीमत में 1 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब सुधा शक्ति दूध की कीमत 54 की जगह 55 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। लस्सी का वजन और कीमत दोनों कम किया गया है।

प्लेन लस्सी पैक अब 150 एमएल की जगह 140 एमएल में मिलेगा। इसकी कीमत दो रुपये कम की गई है। सुधा प्लेन लस्सी 12 रुपये की जगह 10 में मिलेगा। 80 ग्राम वजन का मिस्टी दही अब 12 रुपये के बदले 10 रुपये में मिलेगा। कीमत में बदलाव एक फरवरी 2024 के प्रभाव से लागू की गई है। दूध के दाम में संशोधन संबंधी आदेश वैशाली पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड पटना डेयरी प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक ने जारी किया है। साथ ही वितरक और रिटेलर का मार्जिन भी बढ़ाया गया है। एक किलो घी बेचने पर पहले रिटेलर को 30 रुपये की बचत होती थी, लेकिन अब 45 रुपये की बचत होगी।सुधा घी पॉली पैक पाउच की कीमत 630 रुपये लीटर है। 500 एमएल घी की कीमत 315 रुपये निर्धारित है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें