महासमुंद : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा - 2023 रविवार 11 फरव... - CG Sandesh

महासमुंद : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा - 2023 रविवार 11 फरवरी को

परीक्षा के सुचारू व निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए सहायक परीक्षा प्रभारी अधिकारी नियुक्त

महासमुंद : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 रविवार 11 फरवरी 2024 को जिले के निर्धारित 17 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में सुबह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक जनरल स्टडी का पर्चा होगा एवं द्वितीय पाली में अपराह्न 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक एप्टीट्यूट टेस्ट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पीएससी में जिले से 4283 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

कलेक्टर प्रभात मलिक ने परीक्षा के सुचारू/निर्विघ्न रूप से संचालन हेतु संपूर्ण परीक्षा अवधि के लिए नोडल अधिकारी के सहायक के रूप में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यायल मचेवा के सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र डॉ. ई.पी. चेलक एवं सहायक प्राध्यापक वाणिज्य अजय कुमार राजा को सहायक परीक्षा प्रभारी अधिकारी (सहायक नोडल अधिकारी) नियुक्त किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें