बसना, पिथौरा एवं सरायपाली में स्कूल बसों के भौतिक परीक्षण के... - CG Sandesh

बसना, पिथौरा एवं सरायपाली में स्कूल बसों के भौतिक परीक्षण के लिए आयोजित की जाएगी शिविर

महासमुंद : परिवहन विभाग द्वारा समस्त स्कूलों में संचालित बसों का भौतिक निरीक्षण हेतु 04 फरवरी 2024 को शिविर का आयोजन किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि पिथौरा, बसना एवं सरायपाली में शिविर का आयोजन किया जाएगा। तहसील पिथौरा अंतर्गत संचालित स्कूल बसों का सेंट फ्रांसिस स्कूल पिथौरा में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। 

इसी तरह बसना अंतर्गत प्रतिभा पब्लिक स्कूल बसना में सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक एवं सरायपाली तहसील अंतर्गत प्रतिभा पब्लिक स्कूल सरायपाली में दोपहर 01 बजे से शाम 04 बजे तक बसों का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने शिविर में सभी स्कूल वाहन एवं वाहन चालक/परिचालक से संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने कहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें