महासमुंद : अधिकारी-कर्मचारियों ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि
शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखा गया
महासमुंद : महात्मा गांधी के बलिदान दिवस एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन के बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति पर आज कलेक्ट्रेट में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, निर्भय साहू, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा, श्रवण कुमार टंडन सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी तरह जिले के शासकीय कार्यालयों सहित विकासखंडों के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में 2 मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें