दो युवकों के बीच हुआ विवाद, एक ने दूसरे युवक पर किया ब्लेड स... - CG Sandesh

दो युवकों के बीच हुआ विवाद, एक ने दूसरे युवक पर किया ब्लेड से हमला, एक गंभीर रूप से हुआ घायल

कोरबा | कोरबा जिले में 2 युवकों के बीच विवाद हो गया है. जिसमें एक युवक ने दूसरे पर ब्लेड से हमला कर दिया है. जिसके बाद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसका इलाज अस्पताल में जारी है. पुलिस मामले की जाँच कर रही है.

 


दरअसल ये घटना मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापार स्थित आनंदम विहार के पास की है. जहां किसी बात को लेकर दो युवक भिड़ गए. जिसके बाद एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के ऊपर ब्लेड से हमला कर दिया. हमले में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. जिसके बाद खून से लथपथ युवक को स्थानीय लोगों ने जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है.

पीड़ित का नाम कन्हैया रात्रे बताया जा रहा है, जिस पर संजय सोनवानी ने हमला किया है. वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संजय सोनवानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें